भवाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 111वें संस्करण का प्रसारण भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नैनीताल हितेश साह ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ सुना। इस दौरान हितेश साह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देश के लिए कुछ नया कर गुजरने की प्रेरणा देता है। कहा कि कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, हमेशा राष्ट्र समाज की बात की है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र कर, जनमानस से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की है, मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा होगी। कहा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से भवाली नगर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर रिया आर्य, परीक्षा बिष्ट, राहुल कुमार, रीतेश भट्ट, हिमांशु पाण्डे आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

