भवाली। भवाली सेनिटोरियम बाईपास में ढेला गाँव के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई। हिमांशु बिष्ट ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि बाईपास मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

