बुझने से पहले फड़फड़ा रही भाजपा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

“बुझने से पहले फड़फड़ा रही भाजपा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

भवाली। महिला कांग्रेस नैनीताल की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा की स्थिति “बुझने से पहले फड़फड़ाते दीपक” जैसी हो गई है।
एक मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि देश के ताजा भू-राजनीतिक हालातों ने अस्थिरता और आशंका का माहौल पैदा कर दिया है। उनका आरोप है कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम नागरिक परेशान है, जबकि केंद्र सरकार इन समस्याओं से निपटने में असमर्थ साबित हो रही है।
खष्टी बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-इजरायल तथा ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ऐसे में देश विभिन्न प्रकार के संकटों का सामना कर रहा है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में अराजकता एवं असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे जनता में भय और असंतोष का माहौल है।
उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दों के बावजूद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। खष्टी बिष्ट ने कहा कि यदि जल्द ही हालातों में सुधार नहीं हुआ, तो जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page