नीरज रावत को भाजपा ने दी अहम जिम्मेदारी, विधानसभा सह संयोजक नियुक्त
भवाली। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसी क्रम में पार्टी ने नीरज रावत को विधानसभा सोशल मीडिया सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा नैनीताल जिले के जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी एवं सह-प्रभारी श्रीपाल राणा के परामर्श तथा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी की सहमति के बाद विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक व सह-संयोजक की घोषणा की गई है। इसमें नीरज रावत को विधानसभा सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद नीरज रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। नीरज रावत की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

