जसपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
कुंडा/काशीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जसपुर खंड विकास कार्यालय के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने जेई विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की कमीशन राशि लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि जेई की गिरफ्तारी भरतपुर न्याय पंचायत क्षेत्र से हुई है।
विजिलेंस की टीम आरोपी जेई को हिरासत में लेकर कुंडा थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विजिलेंस की इस ट्रैप कार्रवाई के बाद विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

