बड़ी खबर::2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा इस बार नही होगी

ख़बर शेयर करें

वर्ष 2026 के अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात इस बार नहीं होगी। नंदा देवी राजजात समिति ने रविवार को बताया कि सितंबर में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर ने बताया कि यात्रा अब वर्ष 2027 में आयोजित होगी।

कर्णप्रयाग में पत्रकार वार्ता में डॉ. कुंवर ने बताया कि नंदा राजजात-2026 स्थगित करने का ऐलान 23 जनवरी को नौटी गांव में होने वाले मनौती कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सितंबर में बर्फबारी की आशंका रहती है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा संचालन में कठिनाई हो सकती हैं। इसे देखते हुए इस बार राजजात को स्थगित करने का निर्णय किया है। सूत्रों के अनुसार, कुरूड़ और नौटी से नंदा राजजात/नंदाजात के शुभारंभ को लेकर हाल में उत्पन्न मतभेदों के चलते आयोजन को टालने का फैसला लिया गया है। हालांकि समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए ही लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

नंदा राजजात समिति ने पत्रकार वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे। इस दौरान समिति की ओर से शासन से मांग की गई कि हिमालय सचल महाकुंभ प्राधिकरण की तर्ज पर नंदा देवी राजजात प्राधिकरण का गठन किया जाए। यह प्राधिकरण न केवल नंदा देवी राजजात, बल्कि नंदा लोकजात, वार्षिक यात्राओं और उत्तराखंड में नंदा देवी के नाम से आयोजित होने वाले सभी मेलों की योजनाएं तैयार कर उनके विकास का कार्य करे। समिति ने स्पष्ट किया कि नंदा देवी राजजात का पारंपरिक और धार्मिक दायित्व गढ़वाल के राजवंशी कुंवरों के पास सुरक्षित रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page