युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट में भीमताल वारियर्स फाइनल में पहुंची

ख़बर शेयर करें

युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट में भीमताल वारियर्स फाइनल में पहुंची
भीमताल। नगर में आयोजित युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला पी.पी ब्लू और भीमताल वारियर्स के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता खस्टी बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि कानू सुयाल रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
मुकाबले में भीमताल वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पी.पी ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 162 रन का प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीमताल वारियर्स की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कुछ विकेटों के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भीमताल वारियर्स ने फाइनल में जगह बना ली।
इस अवसर पर युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर साह सहित मयंक जोशी, मयंक बिष्ट, पुष्पेश बोरा, शशांक कपकोटी, ऋतिक चंद्र, सौरभ, शमसिंह व अन्य सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page