भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भुवन तिवारी ने यशपाल आर्या के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी चुनावी तैयारियों तथा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। भुवन तिवारी ने कहा कि यशपाल आर्या का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

