भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे समाजसेवा के लिए सम्मानित

ख़बर शेयर करें

रामनगर/ 13 दिसंबर को रामनगर के कॉर्बेट सफायर रिज़ॉर्ट में हुए उत्तराखंड के सबसे बड़े सम्मान समाहरोह “राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड 2025” में भवाली के व्यापार मण्डल अध्यक्ष नरेश पाण्डे को पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके दिए गए योगदान के अलावा करोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर कई हजार लोगों की मदद करने और सामाजिक एवं पर्यावरण क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया, सम्मानित होने के बाद नरेश पाण्डे ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए उनसे जो भी बन पाएगा वो हमेशा करते रहेंगे और समाज के हर वर्ग के साथ उनके सुख दुख मे हमेशा खड़े रहेंगेबता दे की विशाल शर्मा की यस इवेंट कंपनी पिछले 6 सालों से इस सम्मान समाहरोह को आयोजित करती आरही है, जिसमें हर साल देश की कई जानी मानी हस्तियाँ उत्तराखंड में आकर सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करती है, इसी तर्ज पर इस बार भी यस इवेंट और विशाल शर्मा ने अपना 6 वा सीजन राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड के नाम से आयोजित किया और इस बार भी बॉलीवुड के दो जाने-माने कलाकारों ने आकार लोगों को सम्मानित किया जिसमें फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शाहबाज़ खान और गायक के साथ-साथ अभिनय मे भी अपना लोहा मनवाने वाले अरुण बक्शी शामिल थे। नरेश पाण्डे को सम्मान मिलने पर नैनीताल जिले के तमाम सामाजिक संगठनों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, यस इवेंट नरेश पाण्डे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है,

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page