भवाली पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री करने वाले दो अभियुक्त किए गिरफ्तार,

ख़बर शेयर करें

फर्जी रजिस्ट्री करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री जगदीश चन्द्र के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में थाना भवाली में पंजीकृत मु0अ0स0 36/25 धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस बनाम मोहन सिंह आदि की विवेचना के दौरान कार्रवाई की गई।
मामला ग्राम बसगांव स्थित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री से जुड़ा है, जिसमें जय किशन व मुरलीधर जोशी पुत्रगण हरिदत्त जोशी के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। मामले में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश व सुरागरसी करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शंकर सिंह (60 वर्ष) पुत्र स्व. बच्ची सिंह निवासी ग्राम झालो लाल नगरी थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा तथा खीम सिंह (55 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी गोलना देघाट जनपद अल्मोड़ा शामिल हैं। दोनों को गंगापुर देहात क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी:
प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश मेहरा, कोतवाली भवाली
वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री आसिफ खान
उप निरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज, चौकी प्रभारी रामगढ़
कांस्टेबल जगदीश धामी
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page