भवाली की नंदिता सुषमा स्वराज पुरुस्कार से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

नगर की नन्दिता प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सशक्तिकरण की ओर से बेज़ुबान जानवरो की सेवा की लिए सुषमा स्वराज पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हे महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी द्वारा प्रदान किया गया है।
नंदिता प्रसाद 12 वर्षों से बेजुबान जानवरो को हफ्ते में दो बार भोजन कराती हैं। तथा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं की नसबंदी कराकर उनकी जनसंख्या में नियंत्रण के कार्य किये है। और नंदिता प्रसाद हमेशा आवारा पशुओं की देखरेख व उनको निष्पक्ष तौर पर उनके रखरखाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। जिनके इस सराहनीय कार्य के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने उन्हें सम्मानित किया है। जिसपर उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रगति जैन, वर्षा आर्य, शिखा यादव, यामिनी आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में तकनीकी खराबी से रेहड़ क्षेत्र में नही जल रही स्ट्रीट लाइट, दो दिन से फॉल्ट तलाशने में जुटी टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page