भवाली होटल एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
भवाली। नगर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर होटल कारोबारियों में नाराज़गी दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कपिल ने जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि बरसात और कड़ाके की सर्दियों के बाद अब गर्मियों के सीजन में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से होटल कारोबारियों को काम बढ़ने की उम्मीद थी। लेकिन इस समय कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजेन्द्र प्रसाद कपिल ने कहा कि गैस की कमी के कारण कई होटल संचालकों के सामने भोजन व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो होटल एसोसिएशन आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसियों से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर होटल कारोबारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

