भवाली डिपो को नव वर्ष की सौगात, सीसीटीवी जीपीएस लगी बसें मिली

ख़बर शेयर करें

नववर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों को देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें से हल्द्वानी, भवाली और रानीखेत डिपो के लिए स्वीकृत दो-दो बसें शुक्रवार को पहुंच गईं। जीपीएस और सीसीटीवी से लैस ये बसें पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव कराएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

शुक्रवार सुबह देहरादून से हल्द्वानी रोडवेज डिपो पहुंची ये 37 सीटर अत्याधुनिक बसें 174 व्हील बेस पर आधारित हैं। इन्हें विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों के अनुरूप तैयार किया गया है। काठगोदाम रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) संजय पांडे ने बताया कि फिलहाल ये बसें देहरादून में पंजीकृत हैं। हल्द्वानी आरटीओ में रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका नियमित संचालन शुरू होगा। इनका संचालन मुख्य रूप से हल्द्वानी-गंगोलीहाट रूट पर प्रस्तावित है। इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग सिस्टम, फ्लीट मॉनिटरिंग, समयबद्ध रखरखाव जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page