भवाली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरहा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में की शिरकत

ख़बर शेयर करें

भवाली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरहा ने रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में की शिरकत
भवाली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के भवाली मंडल अध्यक्ष आदित्य वोरहा ने युवाओं के साथ शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी की। इस दौरान उनके साथ युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति रही। आदित्य वोरहा ने कहा कि रक्षा मंत्री का संबोधन युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा और देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत तथा युवा सशक्तिकरण पर उनके विचार मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा लगातार संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है। हल्द्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के बाद आदित्य वोरहा ने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज करेगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page