भावेश नेगी बने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष, भीमताल

ख़बर शेयर करें

भावेश नेगी बने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष, भीमताल
भीमताल। युवा कांग्रेस संगठन में एक अहम बदलाव करते हुए भावेश नेगी को भीमताल विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भावेश नेगी ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाते हुए युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page