भवाली। नैनीताल रोड स्थित जोखिया स्थित मां मनसा देवी मंदिर में मंगलवार, 4 अगस्त को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। टैक्सी यूनियन भवाली की ओर से आयोजित भंडारा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने बताया कि हवन पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

