भवाली नगर पालिका ने नगर में पॉलीथिन उन्मूलन पर चलाया ताबड़तोड़ अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका ने पालीथीन उन्मूलन पर नगर में लगातार ताबड़तोड़ अभियान चलाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में ईओ संजय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मेले में लगी दुकानों में चेकिंग कर पालीथिन मिलने पर चालान किया गया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि लगातार पालिथिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगो को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि जनता भी इस अभियान में आगे आकर एक दुसरे को जागरूक करने का काम करे। कहा कि चालान कर 6 सौ राजस्व वसूला गया है। इस दौरान ईओ संजय कुमार, इंद्र कपिल, गौरव नेगी, शिशुपाल व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  गेठिया ज्योलीकोट डायरिया प्रकोप: ब्लॉक प्रमुख ने किया स्थलीय भ्रमण, मुख्य जल स्रोतों के लिए गए सैंपल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page