सट्टा कारोबार पर बनभूलपुरा पुलिस का शिकंजा, सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और ₹1600 की नकदी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में जुआ एवं सट्टा कारोबार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से करीब 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद अली पुत्र वाहिद अली, निवासी लाल मस्जिद के सामने वाली गली, लाइन नंबर-17 बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मो. यासीन और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

