भारतीय जनता पार्टी के नेता बिंदुखत्ता के बलवंत सिंह दानू का ह्रदय गति रुकने से निधन

ख़बर शेयर करें

अत्यन्त मिलनसार एवं मृदु भाषी भारतीय जनता पार्टी के नेता बिंदुखत्ता इंद्रा नगर प्रथम निवासी बलवंत सिंह दानू का ह्रदय गति रुकने के बाद इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति चिकित्सालय में निधन हो गया। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था, आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है, उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 5 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page