भवाली आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने बालम सिंह मेहरा

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक अध्यक्ष बालम मेहरा की अध्यक्षता में कई गई। बैठक में 2025 के लिए पुनर्गठन किया गया। वर्ष 2024 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सर्वसहमति से बालम सिंह सिंह मेहरा को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कपिल, उपाध्यक्ष नरेश पाण्डे, लवेन्द्र क्वीरा, गणेश पंत, पवन भाकुनी, महेश जोशी, त्रिवेंद्र साह, अमित पाण्डे, सचिव संजय जोशी, कोषाध्यक्ष हरि शंकर कांडपाल को बनाया गया। कोषाध्यक्ष हरि शंकर कांडपाल ने बताया 2024 में कुल 811272 धनराशि प्राप्त हुई। जिसमें 623672 कई मदो में खर्च हुआ। बची धनराशि 187600 को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में जमा किया गया है। पहले का पैसा व ब्याज कुल 483496 खाते में ही जमा है। इन दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, डी एन आर्या, मोहन भट्ट, प्रशांत जोशी, मनीष साह, मोहन पाण्डे, खष्टी बिष्ट, आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page