भीमताल में बीटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

भीमताल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीटेक कर रहे बागेश्वर के छात्र की रविवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र सोमवार सुबह कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी भीमताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय गौरव धपोला पुत्र गोपाल सिंह धपोला निवासी बिलखेत बागेश्वर भीमताल में किराए का कमरा लेकर बीटेक की पढ़ाई करता था। सोमवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा काफी देर से न खुलने और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर मकान मालिक कुंवर सिंह देवलिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो गौरव बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page