रामगढ़ झूतिया-हली मोटर मार्ग के डामरीकरण को 5.28 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य: मंत्री कैड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत तल्ला रामगढ़ से झूतिया-हली तक लगभग 8 किमी लंबे मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दौरान सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती थी और वाहन फंसने की समस्या आम हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार डामरीकरण की मांग उठाई थी।
मंत्री कैड़ा ने बताया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सुनकिया, सदबुगा और सुपी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस घोषणा के बाद क्षेत्रीय जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार जताया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page