बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लर्क कैडर में 30 मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में की जाएंगी। इन पदों पर क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस और फुटबॉल खेल श्रेणी के खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 है।
स्पोर्ट्स पर्सन, कुल पद : 30
योग्यता
●किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश / देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या
बजूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता हो। या खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेता हो। या
●खेलो इंडिया विंटर गेम्स/ खेलो इंडिया पैरागेम्स/खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता हो।
●राष्ट्रीय खेल/क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।
वेतनमान: 24050 से 64480 रुपये।
आयु सीमा: न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो।
●आयु सीमा की गणना 12 मई 2026 को आधार मानकर होगी।
चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग और फील्ड ट्रायल के अधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट : https://bankofbaroda.bank.in
अधिक जानकारी यहां
●हेल्पलाइन नंबर: 079-66296009
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

