हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आरक्षण का लाभ हरियाणा के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
●पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पद : 4500
●महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पद : 600
●पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी) पद : 400
योग्यता
●मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास या सकमक्ष योग्यता हो।
●10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो। उच्च शिक्षा को अतिरिक्त महत्व नहीं दिया जाएगा।
वेतन: 21,700 से 69,100 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
●अधिकतम आयु सीमा में हरियाणा के आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
जरूरी सूचनाएं
●कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के स्कोर के आधार पर ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
●फिजिकल टेस्ट में शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे। दोनों ही टेस्ट क्वॉलिफाइंग हैं।
●फिजिकल टेस्ट पास करने वालों को नॉलेज टेस्ट पास करना होगा, जिसका वेटेज 97% होगा।
●परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 फीसदी मार्क्स पाने होंगे।
शारीरिक मापदंड
●कद (पुरुष) : न्यूनतम 170 सेंटीमीटर। आरक्षित वर्गों के लिए 168 सेंटीमीटर।
●सीना (पुरुष) : न्यूनतम 83 सेंटीमीटर। आरक्षित वर्गों लिए 81 सेंटीमीटर हो (चार सेंटीमीटर का फुलाव हो)।
●कद (महिला) : न्यूनतम 158 सेंटीमीटर। आरक्षित वर्गों लिए 156 सेंटीमीटर।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
●पुरुष को 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर और महिला को 06 मिनट में एक किलोमीटर और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 05 मिनट में एक किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
आवेदन शुल्क : निशुल्क।
आवेदन प्रक्रिया : hssc.gov.in
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

