बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर मैनेजर और मैनेजर के 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइज बैंकिंग विभाग में नियमित आधार पर होंगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
●सीनियर मैनेजर-एमएसएमई, पद : 113
योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम आठ वर्ष कार्यानुभव हो।
वेतन: 85,920 से 1,05,280 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष हो।
●सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट, पद : 19
योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम छह वर्ष कार्यानुभव हो।
वेतन: 85,920 से 1,05,280 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 37 वर्ष हो।
●मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट, पद : 34
योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष कार्यानुभव हो।
वेतन: 64,820 से 93,960 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 34 वर्ष हो।
चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
●शुल्क : 850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
वेबसाइट: bankofbaroda.bank.in
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

