शेखर पलड़िया बने नैनीताल वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग वन बीट अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हिमालय बॉटनिकल गार्डन में आयोजित किया गया। अधिवेशन में नैनीताल वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों से वन बीट अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
अधिवेशन के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें शेखर पलड़िया को नैनीताल वन बीट अधिकारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ के सदस्यों एवं वन बीट अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वहीं नवल किशोर को उपाध्यक्ष, नितिन पांडे को मंत्री और नरेश भट्ट को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर पलड़िया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता और मजबूती के साथ वन बीट अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं एवं लंबित विषयों की प्रभावी पैरवी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन के हित में सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

