बैंक ऑफ इंडिया में 400 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए करे आवेदन

ख़बर शेयर करें

800 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं के लिए 600 रुपये दिव्यांगों के लिए 400 रुपये।

●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए करना होगा।

बैंक ऑफ इंडिया ने 400 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी जिस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य होगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है।

योग्यता

●किसी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष हो।

स्टाइपेंड: 13,000 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 दिसंबर 2025 के आधार पर होगी। ●अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

●बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट (www.bankofindia.bank.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर सबसे नीचे ‘Career’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर RECRUITMENT NOTICE के View All पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Engagement of Apprentice Trainees – Project No. 2025-26/02 Notice dated 01.12.2025 पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर CLICK HERE for Notice / Advertisement पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●पिछले पेज पर जाएं और CLICK HERE for Online Application.. पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (https://nats.educa tion.gov.in/) की वेबसाइट में ‘Establishment’ पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर ‘Establishment Register’ पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें सब्मिट कर दें।

●उम्मीदवारों को 48 घंटों के भीतर ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें उन्हें आवेदन करने को आमंत्रित किया जाएगा।

●आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page