शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
भारतीय थल सेना ने अपने टेक्निकल कोर्स के लिए इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। सेना ‘67वें एसएससी (टेक्निकल) मैन कोर्स’ और ‘67वें एसएससी (टेक्निकल) वूमेन कोर्स’ के जरिए कुल 381 पदों पर भर्ती करेगी। सभी पद शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के आधार पर भरे जाएंगे। कोर्स की शुरुआत अक्तूबर 2026 में प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026 जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए 05 फरवरी 2026 है।
योग्यता
●पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
●इंजीनियरिंग के स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे युवा भी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों का 01 अक्तूबर 2026 तक पास होना अनिवार्य है।
वेतन: 56,100 से 1,77,500 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 20 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अक्तूबर 2026 के आधार पर होगी।
सैनिकों की विधवाओं के लिए
●ऐसी महिला उम्मीदवारों के लिए के लिए दो रिक्तियां आरक्षित हैं।
●नॉन टेक्निकल पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। टेक्निकल पद के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
●इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आवेदन 19 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
●इन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन ‘आरटीजी-ए (डब्ल्यूई) सेक्शन, इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (आर्मी), एजी ब्रांच, वेस्ट ब्लॉक-III, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066’ के पते पर भेजने होंगे।
चयन प्रक्रिया
●शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
●शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
●चयनित उम्मीदवारों को साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट और इंटरव्यू देना होगा।
आवेदन शुल्क: निशुल्क।
वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in/
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

