भवाली। ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल कोमोडोर बाल राजेश सिंह ने आज सैनिक स्कूल घोड़ाखाल स्थित स्वतंत्र इकाई कंपनी एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत कोमोडोर बाल राजेश सिंह ने स्वतंत्र इकाई कंपनी का निरीक्षण करते हुए एनसीसी प्रशिक्षण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अधिकारियों एवं कैडेट्स को बधाई दी। साथ ही भविष्य के प्रशिक्षण कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
इस अवसर पर स्वतंत्र इकाई कंपनी की कमान अधिकारी कमांडर अर्चना चौधरी ने ग्रुप कमांडर एवं उनकी धर्मपत्नी का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में प्रधान सहायक गोपाल दास, सूबेदार राजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार ललित मोहन कांडपाल, नंदन सिंह मेवाड़ी तथा नरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

