- भव्य सम्मेलन में जुटे सैकड़ो लोग
भवाली। नगर के टीआरसी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्तर का भव्य सम्मेलन आयोजित कर रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चावरिया का अंकित सिंह, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या और वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चावरिया ने कहा कि रॉयल वाल्मीकि आर्मी केवल एक समाज नहीं, बल्कि “ल36 बिरादरी के हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कोई व्यक्ति पीड़ित या परेशान होता है, संगठन के कार्यकर्ता उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। इससे समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है। उन्होंने सभी समाजों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अंकित सिंह को रॉयल वाल्मीकि आर्मी नैनीताल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, वाल्मीकि सभा अध्यक्ष राजन लाल, यूपी के दर्जाधारी प्रदीप गहलोत, जिला पंचायत सदस्य गाजियाबाद रवि कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, संजय वर्मा, गगन चावरिया, वीरेंद्र प्रधान, पंकज अद्वेती, सतीश कुमार सरपंच, राम प्रसाद, मुनिराज, राजा राम, विहिप जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, होटल एसोशिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कपिल और व्यास कैलाश चंद्र सुयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

