चौरलेख में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

धारी क्षेत्र के गांव चौरलेख मे मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।

काफी समय से चौरलेख व आसपास के क्षेत्रों में जैसे धारी बज़ार सरना कनरखा, गुनियालेख ,पदमपुरी आदि क्षेत्रों मे देशी व अंग्रेजी शराब गुपछुप तरीके से बेची जा रही है ।
समय – समय पर पुलिस द्वारा शराब तस्करों के धड़पकड़ के लिये अभियान भी चलाया जा रहा लेकिन शराब तस्करी रुक नही रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

यहाँ के धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में चौरलेख से एक युवक को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जोशी ने बताया पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है।
यहां गांव चौरलेख से लालकुआं बचीनगर निवासी राजीव यादव पुत्र अशोक सिंह को कुल 15 बोतल अंग्रेजी
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

इस मौके पर एसआई विजय कुमार, काॅस्टेबल जगदीश भारती मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page