अचानक मिलने तिलकक राज बेहड़ से मिलने पहुँचे, मंत्री गणेश जोशी, ये है कारण

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लव लश्कर एवं पूरे काफिले के साथ मिलने पहुंचे तिलक राज बेहड़ से, उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार को आज 1 साल पूरा हो चुका है। इस अवसर पर रूद्रपुर पंतनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया 1 साल नई मिसाल के तहत जिले के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी पूरे कार्यक्रम में मौजूद है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रुद्रपुर के आवास विकास में उत्तराखंड के कांग्रेसी पूर्व मंत्री एवं किच्छा के मौजूदा विधायक तिलक राज बेहड़ से मिलने लाव लश्कर के साथ उनके आवास पर आवास विकास रुद्रपुर में मिलने पहुंच गए। जहां पर मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना। आपको बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। बीते दिनों इलाज करा कर तिलक राज बेहड़ डॉक्टर से परामर्श के बाद वह अपने निजी आवास रुद्रपुर पहुंचे है। जहां पर उनसे मिलने का लोगों का सिलसिला जारी है । इसी दौरान आज अचानक उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी के साथ में भाजपा के दिग्गज नेता गदरपुर विधायक अरविंद पांडे सहित जिला अध्यक्ष कमल जिंदल भी उनके साथ पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हम उनके स्वास्थ्य शीघ्र होने की कामना करते है। उन्होंने कहा कि फिर उनसे उसी पुराने अंदाज में मुलाकात होगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page