कैंची धाम के पास अक्षय पात्र संस्था ने भण्डारे का आयोजन किया

ख़बर शेयर करें

अक्षय पात्र संस्था ने किया कैंची धाम के पास भव्य भंडारे का आयोजन
भवाली। अक्षय पात्र संस्था द्वारा पावन कैंची धाम के पास भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है, जबकि इस बार वर्ष का अंतिम मंगलवार होने के कारण विशेष रूप से भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर नवीन बचखेती, हरिओम बाजपेई, विनोद सिंह, निर्मल तिवारी, प्रमोद जोशी एवं बलवंत बाफिला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page