अखिलेश सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- खैरना बाजार के पास सूरी फारम के निवासी अखिलेश सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। शुक्रवार 13 दिसंबर को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर देशसेवा की शपथ ली।
बताते चले कि अखिलेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा खैरना स्कॉलर होम भुजान विद्यालय से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूर्ण की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में दुकानें और शौचालय बनाएगी पालिका

अखिलेश सिंह के पिता भवर सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज शेर में प्रवक्ता कार्यरत हैं। वही उनकी माता पिंकी सिंह गृहिणी हैं। परिवार में उनकी बहन और भाई भी हैं
वही उनकी इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। अखिलेश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, भाई-बहन और मित्रों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनका सपना था, जिसे पूरा कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page