समाज सेवा के लिए अखिलेश सेमवाल को ‘शाइनिंग डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2026 से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल। सामाजिक सेवा, जनहित और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिलेश सेमवाल को प्रतिष्ठित ‘शाइनिंग डायमंड अचीवर्स अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अखिलेश सेमवाल ने इसे अपने लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों, मित्रों और परिवारजनों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा उन्हें सभी के समर्थन से मिलती रही है।
सेमवाल ने एंटी करप्शन फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे समाज हित, जनसेवा, भ्रष्टाचार उन्मूलन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ योगदान देते रहेंगे।
उन्होंने सम्मान मिलने पर सभी शुभचिंतकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अखिलेश सेमवाल वर्तमान में कुमाऊं मंडल के सह प्रभारी एवं जिला समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page