दुष्कर्म के बाद नेता पर मुकदमा दर्ज, पुलिस को हाइवे किनारे मिला था शव

ख़बर शेयर करें

क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा नेता और ओबीसी आयोग के सदस्य आदित्यराज सैनी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बहादराबाद पुलिस को सोमवार तड़के करीब पौने पांच बजे हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के किनारे एक किशोरी का खून से लथपथ शव मिला था। देर शाम मृतका की पहचान के बाद उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 23 जून की शाम अमित सैनी,उसकी पुत्री को साथ ले गया था। देर रात तक बेटी नहीं लौटी तो उसने मोबाइल पर संपर्क किया। कॉल अमित ने रिसीव की। उसने कुछ देर में बेटी के लौटने की बात कही पर वो घर नहीं पहुंची और फोन भी बंद हो गया। बेटी की तलाश में वो मंगलवार को अमित के रिश्तेदार और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आदित्यराज सैनी से मिली पर उसने मदद नहीं की। मां का आरोप है कि अमित,छह माह से प्यार का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि अमित और आदित्यराज ने गैंगरेप के बाद उसकी बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आदित्यराज सैनी भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुका है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page