प्रेमिका ने विवाद के बाद प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे पत्थर मारकर तोड़ डाले

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार रात रामपुर रोड में विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका ने प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया। प्रेमिका ने गाड़ी के सारे शीशे तोड़ डाले और प्रेमी पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गाड़ी को सीज कर प्रेमी जोड़े का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

जानकारी के मुताबिक यूएसनगर के रुद्रपुर का रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को प्रेमी अपने स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर प्रेमिका को नैनीताल घुमाने ले गया था। घर को आते समय चलती गाड़ी में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। एसटीएच के पास प्रेमी ने गाड़ी रोक दी। दोनों गाड़ी के भीतर जोरशोर से चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसी बीच प्रेमिका ने गुस्से में स्कॉर्पियो पत्थर मारकर चार दरवाजों और एक पिछला कांच तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका। इसके बाद प्रेमी युगल और गाड़ी को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं कोतवाली में खड़े प्रेमी युगल के वाहन के भीतर गिफ्ट, कई प्रकार के चिप्स-नमकीन और शराब की बोतल के साथ ही थर्माकॉल की गिलास मिली।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page