भवाली। एरो इंस्टीट्यूट ने एक पौधा-एक संकल्प पौधारोपण अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने के लिए घरों में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक भवाली के उप प्रबंधक विपिन चन्द्र पाठक रहे। छात्र छात्राओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पिछले वर्ष अभियान के विजेता छात्र-छात्राओं रेणुका आजाद, सुमन आर्य और पंकज कुमार आर्य को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओ को अपने घरों में पौधारोपण कर संस्थान के व्हाट्सएप नंबर पर अपनी सेल्फी के साथ पौधा लगाते हुवे फोटो भेजकर पौधे का संवर्धन एवं संरक्षण करने को कहा गया। कुछ माह बाद लगाये गए पौधों का निरक्षण कर तीन छात्रों को संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष पुरुस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि विपिन चन्द्र पाठक ने संस्थान के प्रयास की सराहना की। युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने को कहा गया। संस्थान के प्रबंधक हितेश साह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ हमें जल संरक्षण और संवर्धन में की दिशा में भी सतत कदम उठाने चाहिए। वही कार्यक्रम की संयोजिका निशा साह ने बताया कि एक पौधा-एक संकल्प अभियान छात्रों को पौंधा लगाने व प्रकृति से जोड़ने के लिए संस्थान का एक छोटा सा प्रयास है। इससे भविष्य के प्रति समाज व छात्रों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी, पौधरोपण हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। छात्र छात्राओं को पौधारोपण के लिए संतरे, अमरूद, आडू, खुमानी, माल्टा, नीबू, तेजपत्ता आदि के 200 से अधिक पौधे बाँटे गए। इस दौरान निशा साह, रिया आर्य, भावना आर्य, रिया जोशी, सपना आर्य, अभिनव सिंह कार्की, संदीप कुमार, ऋतिक नैनवाल सहित सभी छात्र छात्राएं रही।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

