भवाली में चार दुकानों पर प्रशासन ने की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में मंगलवार को माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, ड्रग विभाग व राजस्व विभाग ने दुकानों में एक्सपायरी सामान बेचने की रोकथाम को लेकर छापेमारी की। इस दौरान तहसीलदार मनीषा मकराना, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी ने एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी कर चार दुकानों पर विधिककार्रवाई की गई। उन्होंने एक्सपायरी दवाओं के लिए बॉक्स बनाने के निर्देश मेडिकल स्टोर संचालको को दिए। वही लाइसेंसो की जांच की गई। कहा कि आगे अनियत्ता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page