कैची धाम पहुँचीं अभिनेत्री राय लक्ष्मी, नीब करौरी बाबा के किए दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने विश्व प्रसिद्ध कैची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने कैची धाम में की आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। उन्होंने कैची धाम की ऊर्जा और नीब करौरी बाबा की कृपा, मन को विशेष शांति का अनुभव किया।
अभिनेत्री के कैची धाम आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्सुकता देखी गई। हालांकि, दर्शन शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कैची धाम देश-विदेश में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां समय-समय पर कई नामचीन हस्तियां नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए पहुँचती रहती हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page