हादसा::नदी में कार गिरने से 6 की गई जान

ख़बर शेयर करें

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को नैनबाग के भेडियाना गांव के पास एक कार के यमुना में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उत्तरकाशी के मोरी के निवासी थे। कार मोरी से बीमार व्यक्ति को लेकर देहरादून जा रही थी। परिजनों को दुर्घटना का बुधवार को मोबाइल नंबरों की लोकेशन को तलाशने के बाद पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मंगलवार देर रात को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। लेकिन किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला। परिजनों के कार में सवार लोगों के मोबाइल नंबर नहीं लगे तो उन्होंने बुधवार को पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन तलाशनी शुरू की। लोकेशन के आधार पर शाम को चार बजे कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस, आपदा और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला। टिहरी पुलिस ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना में गिर गई थी। मृतकों में एक ही परिवार के दो सगे भाईयों समेत तीन लोग शामिल हैं। मृतकों में पांच लोग उत्तरकाशी के मौताड़ और एक देवती गांव का निवासी था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page