सड़क हादसे में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मार्ग में कमोला ढोनिया नाले के पास बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक बस के पीछे से टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। एसआई तनवीर आलम ने बताया कि सुबह करीब सात बजे लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की बाइक से रामनगर की ओर से अपने घर लालकुआं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमोला में ढोनिया नाले के पास पुष्कर ने अपने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी बाइक अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर चोट लगने से पुष्कर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एसआई तनवीर आलम ने बताया कि मृतक पुष्कर के मार्चुला में दो डंपर चलते हैं। डंपरों को काम में लगाकर पुष्कर घर लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया।

===परिजनों की चीख-पुकार से दहला अस्पताल

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कालाढूंगी। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक पुष्कर दम तोड़ चुका था। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली। वे बदहवास होकर अस्पताल आ पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मां बाप और बच्चों की चीख से अस्पताल दहल उठा। पुष्कर घर का इकलौता वारिस था। मां बाप, पत्नी, चार और दो साल की दो बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page