रील बनाते बनाते चलती ट्रेन से कूदा युवक

ख़बर शेयर करें

रील बनाते समय मोबाइल नीचे गिरने पर सीतापुर निवासी युवक चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एसटीएच में भर्ती कराया है। युवक गौलापार में अपने रिश्तेदार के यहां से दिल्ली जाने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक को सुबह करीब 8.50 बजे काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक व्यक्ति शीशमहल के पास गिर गया। हादसे के समय ट्रेन में युवक की पत्नी भी मौजूद थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह सीतापुर के बिजरा गांव निवासी हैं। गुरुवार सुबह वह दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन से निकले थे। उनके पति शिवम मौर्य(22) गेट पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उनका फोन छूटकर नीचे गिर गया, जिसे उठाने की कोशिश में वह ट्रेन से नीचे गिर गए। पुलिस ने पटरी के पास गिरे युवक को उठाकर बेस अस्पताल भेजा जहां से उसे एसटीएच रेफर किया गया

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page