श्यामखेत में घर की छत के ऊपर गिरा पेड़

ख़बर शेयर करें

-पेड़ गिरते ही जान बचाने को भागा परिवार

भवाली। लगातार 48 घण्टे से हो रही बारिश लोगो के लिए काल बनती जा रही है। सोमवार दोपहर 1 बजे श्यामखेत चाय बागान के आपस अचानक चार पेड़ गिर गए। पेड़ो के गिरने की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल गए। इसी बीच चाय बागान स्थित राजू गुड़वंत के घर की छत के ऊपर पापुलर का विशालकाय पेड़ गिर गया। किसी तरह जोर की आवाज होते ही परिवार ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वही शोभा आर्या के बाथरूम की छत में पापुलर का पेड़ गिरने से नुकसान हो गया। इसके अलावा संजू आर्या, केशव आर्य के घर के पास भभनाकर चीड़ के दो विशालकाय पेड़ गिर गए, गनीमत रहा घर के ऊपर पेड़ नही गिरा। निवर्तमान सभासद सुनील मेहता ने बताया कि चीड़ के पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग ने पैमाइस कर ली थी। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते आज तक पेड़ नही काटे गए। उन्होंने कहा कि घर के पास पेड़ गिरे है। घर मे गिरते तो जान माल का नुकसान हो सकता था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page