हल्द्वानी के एक बैंक में लगी भीषण आग दस्तावेज जलकर राख

ख़बर शेयर करें

देवलचौड़ स्थित कुर्मांचल बैंक शाखा में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में बैंक को भारी नुकसान हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग देर शाम बैंक परिसर में लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दीमौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उसे बुझाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटना के दौरान सीएफओ सहित दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page