दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां चम्पावत के पाटी ब्लॉक में दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी में युवक ने प्रधान के पुत्र पर दूसरे युवक को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाटी ब्लॉक क्षेत्र स्थित कजीना पनौली निवासी खिलेश जोशी (30) पुत्र सुरेश जोशी का क्षेत्र के ही एक युवक से बुधवार रात विवाद हो गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि दोनों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच पनिया नामक स्थान में कहासुनी के बीच खिलेश पर दूसरे युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खिलेश के सिर, पीठ और छाती में गहरे घाव हो गए। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि दो युवकों के बीच विवाद के दौरान चाकू के हमले में एक युवक की मौत हुई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

