पेड़ पर चढ़ी महिला नीचे गिरी, मौत

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट ब्लॉक के रोपा मार्ग में बुधवार सुबह जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला का पैर फिसलने से नीचे गिर गई। महिला को गिरता देख रोपा के ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 48 वर्षीय कमला देवी पत्नी जगत सिंह निवासी रोपा सुबह अकेले घूमने गई थीं। हल्सों गधेरे के पास वह जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ गईं। इस बीच अचानक उनका पैर फिसला और वह सिर के बल जमीन पर गिर गईं। रोपा के ग्रामीणों ने उन्हें गिरता देख इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक सनवाल ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार महिला के पति राइंका सिमलखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी विवाहित है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page