भवाली। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व रामलीला कमेटी अध्यक्ष के अध्यक्ष मोहन बिष्ट के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। मोहन बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद 66 उम्र में रविवार को निधन हो गया था। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार को विधायक सरिता आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शोक व्यक्त किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, संजय जोशी, नरेश पाण्डे, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, पवन भाकुनी, तरुण जोशी, प्रकाश आर्या, मनीष साह, हिमांशु बिष्ट, मुकेश गुरुरानी, नंद किशोर पाण्डे, प्रगति जैन, वर्षा आदि कार्यकर्ता रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

