अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी 9 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को पुल पर वाहनों की टक्कर के बाद जमा भीड़ के बीच एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। इससे नौ लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

सैटेलाइट पुलिस थाना निरीक्षक के.वाई. व्यास ने कहा कि देर रात करीब एक बजे सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के इस्कॉन पुल पर एक एसयूवी वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस यातायात नियंत्रित करने और स्थिति को संभालने के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि सभी पुल पर खड़े थे तभी जगुआर कार भीड़ में घुस गई। इससे पांच की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक कांस्टेबल, होम गार्ड का एक जवान भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि कार चालक तथ्य पटेल को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

टक्कर से हवा में उछल गए थे लोग अहमदाबाद में भीषण दुर्घटना में जीवित बचे एक घायल व्यक्ति के अनुसार, यहां इस्कॉन पुल पर नौ लोगों की मौत का कारण बनी कार बेहद तेज गति से चल रही थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page