दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज शहर में कुछ दिन पहले ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के मलबे में दबे 44 श्रमिकों के जीवित होने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। चार दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बीते सोमवार को निर्माणधीन पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों के लिए जीवित व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारी मशीनों की मदद से हजारों टन मलबा हटाना है। अब तक नौ श्रमिक मारे जा चुके है। मलबे से जिन 28 श्रमिकों को निकाला गया है उनमें 21 की हालत गंभीर है या उन्हें घातक जख्म पहुंचा है। मृतकों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। घटनास्थल पर बड़ी-बड़ी मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं। बचाव दल भी लगातार प्रयास में जुटे हैं।
शहर प्रशासन ने लापता लोगों की संख्या पूर्व के 38 से संशोधित कर 44 कर दी है, क्योंकि पहले जितने श्रमिकों के निर्माण स्थल पर मौजूद होने के बारे में अनुमान लगाया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

